विश्व बैडमिंटन दिवस पर ‘गज कप’ का आयोजन, खेल के जरिए दिया हाथियों के संरक्षण का संदेश –

Uttarakhand

देहरादून –  विश्व बैडमिंटन दिवस (2026) के अवसर पर वैश्विक थीम ‘Raise the Racket’ के तहत टीम Nature’s Buddy ने देहरादून स्थित शटल ज़ोन में ‘गज कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस अनूठी पहल का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं को हाथियों और उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

बता दें कि इस आयोजन में 55 खिलाड़ियों, 40 अभिभावकों और 25 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।

प्रतियोगिता के अंडर-15 वर्ग में विनायक सिंह रावत ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि अंडर-19 वर्ग में सांभव ने पहला स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:   मिशन -2027 में जुटी भाजपा, लोकसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के आज बीजेपी की बड़ी बैठके

वहीं कार्यक्रम के दौरान Nature’s Buddy के संस्थापक अभिषेक रावत ने हाथियों की पारिस्थितिकी तंत्र में भूमिका, उनके प्राकृतिक आवासों के विखंडन (Habitat Fragmentation), बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष और संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हाथी जंगलों के संतुलन को बनाए रखने वाली प्रमुख प्रजातियों में शामिल हैं और उनके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने हाथियों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण की शपथ भी ली। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने, वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने और प्रकृति संरक्षण का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ हुआ। आयोजकों ने कहा कि खेल और प्रकृति संरक्षण का यह समन्वय युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का एक प्रभावी माध्यम साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:   मिशन -2027 में जुटी भाजपा, लोकसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के आज बीजेपी की बड़ी बैठके

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *