बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, सर्च ऑपरेशन जारी –

Uttarakhand (Big Breaking)

देहरादून- उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से लौट रहे एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ के बीच लापता हुआ है।

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जेपी डैम के ऊपर जंगल में सफेद रंग की किसी वस्तु में आग लगने की सूचना मिली है। आशंका जताई जा रही है कि यह लापता हेलीकॉप्टर हो सकता है।

हेलीकॉप्टर की वास्तविक स्थिति और लोकेशन का पता लगाने के लिए अन्य हेलीकॉप्टरों को रेकी के लिए भेजा गया है। खराब मौसम और क्षेत्र में कम दृश्यता के बीच सर्च ऑपरेशन में चुनौतियां सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार ने गैरसैंण में खोला खजाना, 7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश –

गौरतलब है कि फिलहाल हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की संख्या, उनकी स्थिति और घटना के वास्तविक कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। प्रशासन और संबंधित टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *