समान नागरिक संहिता (UCC) प्रदेश में जल्द होगा लागू,  आज हुआ यूसीसी पोर्टल का सफल मॉक ड्रिल –

Uttarakhand : समान नागरिक संहिता (UCC) प्रदेश में जल्द होगा लागू,  आज हुआ यूसीसी पोर्टल का सफल मॉक ड्रिल
देहरादून – प्रदेश की धामी सरकार जल्द ही किसी भी दिन प्रदेश में UCC (Uniform Civil Code ) लागू कर सकती है । ऐसे में आज उत्तराखंड सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) में उत्तराखंड यूसीसी पोर्टल का सफल मॉक ड्रिल किया गया । यह मॉक ड्रिल पोर्टल के आधिकारिक लॉन्च से पहले उसकी संचालन क्षमता को परखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अभ्यास के दौरान, 3,500 से अधिक नागरिकों (डमी प्रविष्टियों) ने पोर्टल पर पंजीकरण किया, और लगभग 200 डमी आवेदनों पर उप-पंजीयकों और पंजीयकों द्वारा कार्रवाई की गई। इसके अलावा, 7,728 अधिकारी आईडी सफलतापूर्वक बनाई गईं।

ये भी पढ़ें:   02 अक्टूबर को उत्तराखंड में मनाया जाएगा ‘रिफॉर्म उत्सव’, जलागम क्षेत्रों में दिखेगा जनभागीदारी का रंग –

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य यूसीसी पोर्टल की लॉन्चिंग से जुड़े तकनीकी अवरोधों और संचालन से जुड़ी चुनौतियों की पहचान करना था, जिसे अभ्यास के दौरान सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया। नागरिक मॉड्यूल, विशेष रूप से आधार-सक्षम पंजीकरण प्रक्रिया में, कुछ मामूली तकनीकी समस्याओं की पहचान की गई। इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में पंजीयक और उप-पंजीयक उपयोगकर्ता खातों के बीच मैपिंग में त्रुटियां देखी गईं। ऐसे में आईटीडीए ने इन समस्याओं का संज्ञान लिया है और उनके समाधान के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, समय पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपाय भी लागू किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   02 अक्टूबर को उत्तराखंड में मनाया जाएगा ‘रिफॉर्म उत्सव’, जलागम क्षेत्रों में दिखेगा जनभागीदारी का रंग –

बता दें कि उत्तराखंड यूसीसी पोर्टल नागरिकों के लिए सेवाओं को सुगम बनाने और राज्यभर में उनकी पहुंच को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। वहीं अब सीएससी स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन 24 जनवरी को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *