बारिश ने खोली निर्माण कार्य की पोल ! 16 करोड़ का पुल,16 दिन भी नही टिका –

देहरादून- राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार पुल एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। प्रेमनगर-नंदा की चौकी के पास नेशनल हाईवे पर लगभग 16 करोड़ की लागत से बना पुल जिसे महज 16 दिन पहले ही यातायात के लिए खोला गया था। सोमवार देर रात हुई भारी बारिश के चलते इस पुल की एप्रोच रोड धंस गई। जिसने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल बरसात में बह जाने के बाद इस पुल का करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्माण कराया गया था। लेकिन अब एक बार फिर भारी बारिश के चलते पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गईं है।

ये भी पढ़ें:   चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट –

बता दें कि सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए पुल पर यातायात रोक दिया गया । इस पूरे हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी नाराजगी है और वे निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ-साथ जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।

जिलाधिकारी आशीष चौहान भी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त एप्रोच वॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तीन घंटे के भीतर एप्रोच वॉल बहाल करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के अन्य वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। सोडा सरोली क्षेत्र में पीएमजीएसवाई की क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द खोलने और मलबे के कारण बंद थानों मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने के निर्देश भी दिए गए।

ये भी पढ़ें:   चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट –

जिलाधिकारी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी और सीपीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच में जो भी विभागीय अधिकारी या संबंधित पक्ष दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *