अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत पहुंच सीएम धामी ने किया ग्रामीणों से सीधा संवाद, यहां पढ़े –

Uttarakhand

चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सड़क मार्ग से अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत का दौरा किया। इस दौरान चम्पावत से टनकपुर तक के मार्ग में उन्होंने विभिन्न गांवों में रुककर ग्रामीणों से मुलाकात की और सीधा जनसंवाद स्थापित किया ।

बता दें कि सीएम धामी ने अपने दौरे के दौरान मुड़ियानी, धौन, स्वाला, अमोड़ी, चल्थी, सिंयाड़ी, सूखीढांग और बस्तियां जैसे ग्राम क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, चल रहे विकास कार्यों, तथा जनसमस्याओं की जानकारी ली।

इस दौरान स्थानीय निवासियों ने भी हर स्थान पर मुख्यमंत्री का पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । वहीं मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर बच्चों से भी संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, सपनों और करियर के बारे में पूछा तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने कहा “ *आप सभी बच्चे हमारे प्रदेश का भविष्य हैं। जिस दिन आप सभी आत्मविश्वास से अपने सपने पूरे करेंगे, उस दिन उत्तराखण्ड अपने विकास के सर्वोत्तम शिखर पर होगा।

ये भी पढ़ें:   हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण मामले ने पकड़ा तूल, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच

स्थानीय उत्पादों को दिया बढ़ावा — खरीदी पहाड़ी गडेरी और अदरक

चल्थी में सीएम धामी एक स्थानीय दुकान पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्वयं स्थानीय कृषि उत्पाद — गडेरी (पहाड़ी बड़ी अर्बी) और अदरक खरीदी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है और हर व्यक्ति को स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत का हर कोना उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा — “मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे चम्पावत की सेवा करने का अवसर मिला है। यहाँ की जनता का स्नेह और विश्वास मेरे लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर चम्पावत को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएँगे।

ये भी पढ़ें:   हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण मामले ने पकड़ा तूल, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *