चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट –

Uttarakhand

देहरादून – उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ चारधाम यात्रा को भी प्रभावित कर दिया है। प्रदेशभर में भारी बारिश के चलते कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि चारधाम यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने से आवाजाही बाधित हो गई है।

मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वाल कमिश्नर ने 28 और 29 जुलाई के लिए चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार, मौसम सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   बारिश ने खोली निर्माण कार्य की पोल ! 16 करोड़ का पुल,16 दिन भी नही टिका –

इस बीच, मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में 28 और 29 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कुछ जिलों के लिए फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की चेतावनी भी जारी की है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *