डोईवाला के SGRR इंटर कॉलेज में सुबह- सुबह अचानक लगी आग , VIDEO देखें –

Uttarakhand

Big Breaking / देहरादून

डोईवाला के SGRR इंटर कॉलेज भानियावाला में सुबह लगी आग ,

अचानक स्कूल के कुछ कमरों से उठी धुआं और लपटें देखकर शिक्षक व छात्र आए दहशत में।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

आग से कुछ कक्षों में रखे दस्तावेज और फर्नीचर जलकर हुए राख, लेकिन किसी जनहानि की खबर नहीं।

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे, हालात का जायजा लिया और राहत कार्यों की निगरानी की।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच में जुटा प्रशासन, स्कूल प्रबंधन ने भी दिए बयान।

ये भी पढ़ें:   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश को अपील के बाद धामी सरकार ने कैबिनेट में लिए बड़े फैसले:जानिए

देहरादून – डोईवाला के गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के कार्यालय में आज सुबह अचानक आग लग गई । गनीमत रही कि जिस समय आग लगी उस दौरान स्कूल के कोई स्टाफ और छात्र स्कूल में नही थे ।

गौरतलब है कि सुबह करीब पांच बजे स्कूल कार्यालय से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद ईश्वर रौथान के साथ पुलिस और फायर टीम पहुंची। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार्यालय का सारा सामान जलकर राख हो चुका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राहत की बात ये रही कि हादसे के समय स्कूल में कोई मौजूद नहीं था।

ये भी पढ़ें:   सोने पर बढ़े आयात शुल्क ने बढ़ाई  सर्राफा व्यापारियों की चिंता, विरोध में कल प्रदेशव्यापी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे व्यापारी  –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *