भारतीय सेना का हिस्सा हुए 456 जेंटलमैन कैडेट्स,इंडियन मिलिट्री एकेडमी से आज हुए पास आउट

देहरादून – देहरादून के आईएमए में पासिंग आउट परेड के साथ भारतीय सेना को को 456 नए अफसर मिल गए हैं। इसके साथ ही मित्र देशों के भी 35 सैन्य अफसर पास आउट हुए। ऐतिहासिक चैटबुड बिल्डिंग में ड्रिल स्क्वायर पर हुई पासिंग आउट परेड की सलामी पड़ोसी देश नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिंगलैंड ने ली। जो मुख्य अतिथि के तौर पर IMA परेड में शामिल हुए।

इस पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सैन्य अकादमी IMA के नाम देश-विदेश की सेना को 66119 सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया है। इसमें 2988 सैन्य अधिकारी मित्र देशों के शामिल है।

ये भी पढ़ें:   वैश्विक संकट के बीच PMO से आई उत्तराखंड शासन को चिट्ठी, 27 मार्च को अफसरों से सीधा संवाद करेंगे PM मोदी  –

 

कड़े परिश्रम के बाद पाया यह मुकाम।

आईएमए के साथ हर कैडेट्स के लिए आज का दिन बेहद खास है। कड़े प्रशिक्षण के बाद आज जेंटलमैन कैडेट्स भारतीय सेना का हिस्सा बन गए हैं।अंतिम पग पार कर भारतीय सेना में कई अधिकारी शामिल हो गए। इस लम्हे का जेंटलमैन कैडेट्स के साथ-साथ उनके परिजनों को भी बेहद इंतजार रहता है। IMA में परेड के दौरान जेंटलमैन कैडेट्स के परिजन भी मौजूद रहे।

 

कैडेट्स के परिजनों में खुशी का माहौल

पासिंग आउट के लिए जेंटलमैन कैडेट्स के परिजनों के आंखों में खुशी साफ नजर आई। सभी परियोजनाओं के चैटबुड बिल्डिंग के सामने कुर्सियां लगाई गई है। प्रशिक्षण के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रथम सिंह को स्वर्ण पदक,जतिन कुमार को रजत,स्वार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जबकि मयंक ध्यानी को कांस्य से नवाजा गया।

ये भी पढ़ें:   देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में होगा तय, सीएम धामी ने 42 सीटर विमान सेवा का किया शुभारंभ 

सैन्य अफसर बने लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक बिष्ट ने कहा कि अपने मुकाम को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। मैं भी इसी प्रेरणा के साथ देश सेवा करने का फैसला लिया था जिसको मैंने आज हासिल कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *