Uttarkashi – सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाले रैट माइनर्स को सीएम धामी ने किया सम्मानित, यहां पढ़े

Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तरकाशी के सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में टनल की खुदाई में अहम भूमिका निभाने वाले 12 रैट माइनर्स को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । साथ ही इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी रैट माइनर्स को 50-50 हजार रूपये की सम्मान राशि के चेक भी प्रदान किए।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि रैट माइनर्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना कठिन परिस्थितयों में टनल में खुदाई, सफाई और पाइप को काटने का कार्य किया। सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता तक पहुंचाने में रैट माइनर्स का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जिस लगन और परिश्रम से हमारे रैट माइनर्स ने इस रेस्क्यू अभियान को सफल बनाने में अन्य एजेंसियों के साथ योगदान दिया, इसके लिए सभी रैट माइनर्स बधाई और आशीर्वाद के पात्र हैं।

ये भी पढ़ें:   देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में होगा तय, सीएम धामी ने 42 सीटर विमान सेवा का किया शुभारंभ 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *