Uttarakhand – इस साल यात्रा सीजन में अब तक रिकॉर्ड तोड़ 50 लाख श्रद्धालुओं ने किए चार धाम के दर्शन, यहां पढ़े

Uttarakhand

देहरादून – विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस यात्रा सीजन में अब तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 लाख पारकर गया है। जबकि पिछले यात्रा सीजन यानी की साल 2022 में ये आंकड़ा 42 लाख के आसपास था।

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि चारो धामों के कपाट बंद होने में अभी कुछ दिनों का समय ही शेष रह गया है । लेकिन अभी भी श्रद्धालुओं के चार धाम के दर्शनों के लिए आने का सिलसिला जारी है । अभी तक 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओ ने चारो धामों ने दर्शन किए हैं जो अपने आप में रिकॉर्ड है ।  केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की वजह से हर साल चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जो कि ऐतिहासिक है ।

ये भी पढ़ें:   विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार से राज्य को मिली बड़ी सौगात, यहाँ पढ़े  –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *