देश के दिग्गज निशानेबाज और मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली/देहरादून – देश के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली स्थित Max Hospital में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से खेल जगत और उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीमारी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उनके हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज को दूर करने के लिए स्टेंट सर्जरी की थी। सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा था और वे स्थिर भी थे. लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें:   13 जून को देहरादून में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन मार्गों पर नहीं जा सकेंगे वाहन –

बता दें कि जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते थे। वर्ष 2012 के बाद उन्होंने कोचिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई और देश के कई प्रतिभाशाली पिस्टल शूटर्स को प्रशिक्षित किया। उनके मार्गदर्शन में अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक डबल ओलंपिक पदक विजेता को प्रशिक्षित करना रहा। मनु भाकर ने 2024 पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए देश का नाम विश्व मंच पर गौरवान्वित किया था।

फरवरी 2025 से जसपाल राणा भारतीय टीम के 25 मीटर पिस्टल इवेंट के हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्यरत थे। उत्तराखंड के जौनपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले जसपाल राणा न केवल एक उत्कृष्ट निशानेबाज थे, बल्कि प्रदेश की पहचान भी थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन पर स्थानीय लोकभाषा में गीत भी रचे गए हैं। उनके निधन से भारतीय खेल जगत और उत्तराखंड ने एक प्रेरणादायी खिलाड़ी, सफल कोच और महान खेल व्यक्तित्व को खो दिया है। उनकी उपलब्धियां और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें:   13 जून को देहरादून में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन मार्गों पर नहीं जा सकेंगे वाहन –

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *