धामी कैबिनेट की बैठक में आज इन 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर, यहाँ पढ़े  –

Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। जिसके बारे में मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने जानकारी दी ।

कैबिनेट बैठक में आज लिए गए फैसले – 

– उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली को मंजूरी

– माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर मुहर

– उत्तराखंड राज्य को पूर्णत साक्षर राज्य की मंजूरी. 98 प्रतिशत रिकार्ड की गई राज्य की साक्षात्कार दर।

– आबकारी विभाग के नियमावली आंशिक संशोधन. होल ग्राम में लगने वाले वेट और सेस में एक ही टैक्स लगेगा

– उत्तराखंड पर्यटन विभाग के प्रस्ताव के तहत हिमालयन कार रैली को मंजूरी

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1905 हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार

– उपनल कर्मचारियों को सामान कार्य समान वेतन की कट ऑफ डेट को मंजूरी। 12 -11 -2018 की जगह 15- 10- 2024 कटऑफ डेट को दी गयी मजूरी

– उत्तराखंड कारागार विभाग की नई सेवा नियमावली को मंजूरी

– उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को UKSSSC भर्ती परीक्षाओं में 10 फीसद आरक्षण के वेरिफिकेशन के लिए प्रमाण पत्र के लिए दिया गया अतिरिक्त समय

– चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब पर चलने वाले घोड़े खच्चरों का होगा बीमा। 20 प्रतिशत बीमा की राशि प्रदेश सरकार और 80 प्रतिशत बीमा की राशि घोड़े खच्चर मालिक करेंगे।

– पीडब्ल्यूडी विभाग के तहत बनने वाली सड़को की टेंडर सीमा दर बढाई गयी. मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद तेल में हुई वृद्धि के चलते लिया गया फैसला

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1905 हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार

– कृषि विभाग के तहत सँगन्ध पौधा केंद्र में विशेषज्ञों के 5 पद और किए गए स्वीकृति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *