सोने पर बढ़े आयात शुल्क ने बढ़ाई  सर्राफा व्यापारियों की चिंता, विरोध में कल प्रदेशव्यापी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे व्यापारी  –

Uttarakhand

देहरादून- केंद्र सरकार द्वारा सोने पर आयात शुल्क 6% से बढ़कर 15% किए जाने और हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा सोने की खरीदारी को लेकर दिए गए बयान के विरोध में उत्तराखंड के सर्राफा व्यापारी कल यानी 14 मई की शाम 7 बजे से सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इंडिया ज्वेलर्स फोरम उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने इस सम्बन्ध में साफ कहा कि सरकार द्वारा सोने पर आयात शुल्क को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करना व्यापार जगत के लिए एकतरफा और नुकसानदायक फैसला है। उनका आरोप है कि इससे न केवल कारोबार प्रभावित होगा, बल्कि लाखों आभूषण निर्माताओं और कारीगरों के सामने रोजगार का संकट भी खड़ा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 27 सितंबर तक स्थगित रहेगी चारधाम यात्रा

उन्होंने  आगे कहा कि सोना भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा है। देश में विवाह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोने-चांदी की खरीदारी को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में जनता को सोना न खरीदने की सलाह देना पूरे सर्राफा उद्योग के लिए चिंता का विषय बन गया है।

नीरज गुप्ता कहते हैं कि प्रदेश भर के सर्राफा व्यापारी सरकार से कल शाम शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर यह अपील करना चाहते हैं सर्राफा उद्योग देश की अर्थव्यवस्था, जीएसटी और जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसलिए सरकार को इस क्षेत्र की समस्याओं और व्यापारियों की पीड़ा को समझते हुए अनुकूल नीतियों पर विचार करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 27 सितंबर तक स्थगित रहेगी चारधाम यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *