दिल्ली–देहरादून का सफर अब सिर्फ ढाई घंटे में होगा पूरा, 14 अप्रेल को पीएम मोदी करेंगे दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ  –

Uttarakhand

देहरादून – उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली का सफर अब इतिहास बनने जा रहा है। जहां पहले यह दूरी तय करने में करीब साढ़े छह घंटे लगते थे। अब वही सफर महज ढाई घंटे में पूरा होगा।

14 अप्रैल यानी कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद पूरा कॉरिडोर एक साथ आम जनता के लिए खुल जाएगा।

इस मेगा प्रोजेक्ट को फरवरी 2020 में मंजूरी मिली थी और दिसंबर 2021 में इसकी नींव रखी गई। एक्सप्रेसवे को तीन चरणों में तैयार किया गया—अक्षरधाम से EPE जंक्शन, फिर सहारनपुर बायपास होते हुए देहरादून तक।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड दौरे पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम धामी ने किया भव्य अभिनंदन

सफर होगा तेज और छोटा

दूरी घटकर 235 किमी से 213 किमी

स्पीड 100 किमी/घंटा या उससे ज्यादा

कुल यात्रा समय सिर्फ ढाई घंटे

पर्यटन को मिलेगा बड़ा बूस्ट

इस एक्सप्रेसवे से हरिद्वार के लिए भी सीधा कनेक्शन मिलेगा, जो आगे चारधाम हाईवे से जुड़ता है। इससे ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी और हिमालयी क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

हाईटेक सुविधाओं से लैस सड़क 

करीब 12,000 करोड़ की लागत से बने इस 6-लेन एक्सप्रेसवे में:

7 इंटरचेंज

2 रेलवे ओवरब्रिज

10 बड़े पुल

14 वेसाइड सुविधाएं

यात्रियों के लिए रास्ते में आराम, खाने-पीने और रुकने की पूरी व्यवस्था भी की गई है। ऐसे में अब दिल्ली से देहरादून की दूरी नहीं, बल्कि सफर का मज़ा मायने रखेगा।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड दौरे पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम धामी ने किया भव्य अभिनंदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *