अंकित भंडारी के माता-पिता से मिले सीएम धामी, सीएम बोले – न्याय सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता –

Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी व माता सोनी देवी ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य एवं भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अंकिता के माता-पिता को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

सीएम धामी ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग एवं उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया |

ये भी पढ़ें:   चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *