देहरादून में हर रविवार को लगने वाला संडे मार्केट अब यहां होगा शिफ्ट , यहां पढ़े

Uttarakhand

देहरादून : राजधानी में बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब लैंसडाउन चौक के पास रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाला संडे बाजार आईएसबीटी के समीप मेट्रो रेल लिमिटेड की भूमि पर स्थानांतरित किया जाएगा।

इस संबंध में अपना फैसला सुनाते हुए जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने कहा कि जनहित और शहर की यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। संडे बाजार के कारण जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे आमजन, बुजुर्गों, बच्चों और आपातकालीन सेवाओं को परेशानी हो रही थी। बाजार के स्थानांतरण से यातायात सुचारु होगा और लोगों को राहत मिलेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *