‘ विज्ञान की पाठशाला ‘ कार्यक्रम में यूकास्ट के वैज्ञानिकों ने बच्चों को दी पानी की गुणवत्ता की जानकारी  –

Uttarakhand

देहरादून – राजधानी देहरादून के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजबपुर कला में आज उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) एवं प्रथम समिति के संयुक्त तत्वाधान में ‘विज्ञान की पाठशाला’  कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसका मकसद बच्चों के मध्य वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा देना था ।

बता दें कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पदमश्री कल्याण सिंह रावत पहुंचे हुए थे । जिन्होंने अपने मैती आंदोलन एवं उससे जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों को बच्चों के सामने रखा ।

इसके साथ ही कार्यक्रम में यूकास्ट के वैज्ञानिक राजेंद्र राणा ने बच्चों को पानी की गुणवत्ता एवं उसके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी । साथ ही सोहन सिंह रावत ने कबाड़ से किस प्रकार वैज्ञानिक उपकरण बनाया जा सकता है इस बारे में बच्चों के साथ जानकारी साझा की ।

ये भी पढ़ें:   जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, यहाँ पढ़ें

इसके अलावा कार्यक्रम में प्रथम समिति से विजय भट्ट ने वैज्ञानिक जागरूकता किस प्रकार जादूगर जादू दिखाता है एवं उसके पीछे के विज्ञान के बारे में बच्चों को जानकारी दी। प्रथम समिति से अग्रिम सुंदरियाल जी ने खेल-खेल में विज्ञान के बारे में बताया । इसी श्रृंखला में उमा भट्ट ने विज्ञान की कहानी में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम एवं उनके वैज्ञानिक उपलब्धियां के बारे में बच्चों को जानकारी दी ।

बता दें कि कार्यक्रम का संचालन मनीष बिष्ट द्वारा किया गया । कार्यक्रम में एमपी बडोला, शक्ति, दिनेश्वरी नेगी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, यहाँ पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *