नेवी के जहाज से लापता सीनियर डेक कैडेट करनदीप राणा , 18 दिन बाद भी नही मिला कोई सुराग –

Uttarakhand

देहरादून – सिंगापुर से चीन की ओर जा रहे नेवी के जहाज से लापता दून के करनदीप सिंह राणा का 18 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। करनदीप की बहन सिमरन के मुताबिक उनका भाई 18 अगस्त को सिंगापुर से शिप पर चढ़ा था। इसके बाद ईराक से होते हुए शिप चीन की ओर निकला । लेकिन 20 सितंबर से करनदीप शिप से ही रहस्यमय तरह से लापता हो गया।

गौरतलब है कि करनदीप का परिवार नम आंखों से हर दिन करनदीप की सुरक्षित घर वापसी का इंतजार कर रहा है। लेकिन अब तक हुई जांच में फिलहाल करनदीप की गुमशुदगी को लेकर कोई जानकारी नही मिल पाई है ।

ये भी पढ़ें:   वैश्विक संकट के बीच PMO से आई उत्तराखंड शासन को चिट्ठी, 27 मार्च को अफसरों से सीधा संवाद करेंगे PM मोदी  –

मर्चेंट नेवी में सीनियर डेक कैडेट करनदीप राणा जिस शिप पर सवार थे वो अब जा कर चीन पहुंचा है । ऐसे में अब जांच ओर तेज होने की उम्मीद है । जिसमें परिवार के दो सदस्यों को भी शामिल किया जा रहा है। जिनका बुधवार को ही पासपोर्ट बनाया गया ।

जानकारी के लिए बता दें कि डीजी शिपिंग की ओर से 20 सितंबर की रात 9:30 बजे परिवार को इस बात की सूचना दी गई थी कि करनदीप श्रीलंका और सिंगापुर के बीच शिप से कहीं लापता हो गया है । हालांकि इसके बाद चार दिन तक पानी और जहाज में करनदीप की तलाश की गई । लेकिन अब तक भी उसका कोई सुराग नही मिल पाया है ।

ये भी पढ़ें:   देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में होगा तय, सीएम धामी ने 42 सीटर विमान सेवा का किया शुभारंभ 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *