02 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट ,डीएम रुद्रप्रयाग ने की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा –

Uttarakhand

रुद्रप्रयाग – श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 2 मई को विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। ऐसे में यात्रा को सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं जिसे लेकर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सौरभ गहरवार ने जिला सभागार कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की ।

इस दौरान बैठक में जिलाधिकारी ने यात्रा तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिसमें
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि केदारनाथ धाम केपैदल यात्रा मार्ग पर रात्रि के समय समुचित रोशनी की व्यवस्था की जानी चाहिए । इसके अलावा ठंड से बचाव के लिए स्थान-स्थान पर अलाव एवं गर्म पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न आए ।

ये भी पढ़ें:   वैश्विक संकट के बीच PMO से आई उत्तराखंड शासन को चिट्ठी, 27 मार्च को अफसरों से सीधा संवाद करेंगे PM मोदी  –

वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी ने बैठक में यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि यात्रा के सभी पड़ावों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था हो । यात्रा मार्ग पर GPS और टूरिज्म मित्रों की तैनाती हो । घोड़े-खच्चरों की निगरानी के लिए हॉकर्स की तैनाती अनिवार्य हो । साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए डाइवर्जन प्लान और टोकन सिस्टम सख्ती से लागू हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *