लोक भवन में 27 फरवरी से शिरू होगा वसंतोत्सव, इस वर्ष की थीम ‘फ्लोरल हीलिंग’ –

Uttarakhand

देहरादून – आगामी 27 फरवरी से एक मार्च तक लोक भवन ( Governor हाउस ) के द्वारा आम जनमानस के लिए खुले रहेंगे । दरअसल हर साल की तरह इस साल भी लोग भवन में वसंतोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की वसंतोत्सव की थीम फ्लोरल हीलिंग है।

राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि ये पुष्प पर्यटन के साथ ही स्थानीय पर्यटन को विकसित करता है। देहरादून की सांस्कृतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय पहचान बन गया है।

वसंतोत्सव के सम्बन्ध में जानकारी साझा करते हुए राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि हर वर्ष लोग वसंतोत्सव का इंतजार करते हैं। इस साल 27 फरवरी को सुबह 11 बजे उद्घाटन के बाद दोपहर एक से शाम 6 बजे तक और बाकी दोनों दिन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक आमजन के लिए लोक भवन के द्वार निशुल्क खुले रहेंगे । राज्यपाल ने कहा कि वसन्तोत्सव स्वस्थ जीवन, सामाजिक समरसता का उत्सव है। इसके साथ ही यह उत्सव उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को सशक्त मंच भी प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें:   1200 करोड़ से बनकर तैयार हुआ देहरादून -दिल्ली इकनॉमिक कॉरिडोर का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण,देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *