Uttarkashi – सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू को लेकर सीएम धामी ने साझा की जानकारी, देखें video

Uttarakhand

उत्तरकाशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनीटरिंग कर रहे हैं । इसी कड़ी में आज भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर पर पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू होने की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल में चल रहे मैन्युअल ड्रिलिंग कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि ड्रिलिंग कार्य के लिए पाइप में गए श्रमिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। मैन्युअल ड्रिलिंग कर रहे श्रमिकों से वार्ता कर उनका हौसला बढ़ाया एवं राहत बचाव कार्य में जुटे सभी श्रमिकों के काम की सराहना की ।

ये भी पढ़ें:   खाई में गिरी शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की गाड़ी, मौके पर हुई मौत  –

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अंदर फंसे श्रमिकों का कुशलक्षेम एवं निरंतर डॉक्टरों मनो चिकित्सकाे एवं श्रमिकों के परिवार जनों से अंदर फंसे श्रमिकों की निरंतर वार्ता करवाने के भी निर्देश दिए ।

वहीं सीएम धामी ने सिलक्यारा स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए बताया कि सभी श्रमिक इंजीनियर विशेषज्ञ अधिकारी पूरी शिद्दत एवं मेहनत के साथ हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। अब तक कुल 52 मीटर पाइप को पुश कर लिया गया है। अंदर फंसे से सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य सकुशल है। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सभी लोग पूरी ऊर्जा और सकारात्मक भाव के साथ कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार से राज्य को मिली बड़ी सौगात, यहाँ पढ़े  –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *