हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला कल , अलर्ट मोड में पुलिस और जिला प्रशासन  –

Uttarakhand

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा में रेलवे की 30 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण मामले में 2 दिसंबर यानी कि कल सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला आने जा रहा है। ऐसे में जहां सभी की नजरें कोर्ट के फैसले में टिकी हुई हैं । तो वहीं दूसरी तरफ किसी भी तरह तरह कि अनहोनी घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है । पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है ।

गौरतलब है कि साल 2022 में बनभूलपुरा की रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में पीआईएल दायर की गई थी । वर्ष 2023 में नैनीताल हाईकोर्ट ने इस जमीन को खाली करने के आदेश जारी किए थे । जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने जिला प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाने का प्रयास भी किया था । लेकिन विरोध और स्थानीय लोगों द्वारा सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाने के बाद मामला टल गया था । ऐसे में अब मामले पर कल सुनवाई सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाने जा रहा है ।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में इन निर्णयों पर मिली सरकार की मंजूरी, यहां पढ़े

बता दें कि यदि सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्थानीय निवासियों के पक्ष में नहीं आता तो इससे बनभूलपुरा में रेलवे भूमि पर अतिक्रमण कर बने 3,660 मकान हटाए जाएंगे । जिससे इलाके में कई सालों से रहने वाले 5,236 परिवार प्रभावित होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *