प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे पिथौरागढ़, राज्य को आज पीएम देंगे बड़ी सौगात

पिथौरागढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंच चुके हैं जहां सीएम धामी ने उनका स्वागत किया प्रधानमंत्री ने पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की जिसके बाद पिथौरागढ़ में लगभग 4200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ के ज्योलिंकांग पहुंचें। यंहा पार्वती कुंड मे पूजा और दर्शन किए। प्रधानमंत्री ने पवित्र आदि कैलाश से आर्शीवाद की कामना की यह क्षेत्र आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विख्यात है।

प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान गुंजी वाइब्रेंट विलेज मे स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे। स्थानीय कला और उत्पादों पर आधारित एक प्रर्दशनी भी देखेंगे।गुंजी मे सेना, भारत-तिब्बत पुलिस, और सीमा सड़क संगठन के कर्मियों से बातचीत भी करेंगे।

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मोहर : यहां पढ़े

प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे जागेश्वर जिला अल्मोड़ा मज जागेश्वर धाम मे पूजा और दर्शन करेंगे।अपरान्ह2.30 बजे जागेश्वर से पिथौरागढ़ पहुंचेंगे यंहा ग्रामीण विकास ,सड़क शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से जुड़ी 4200 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री स्पोर्ट्स स्टेडियम मे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *