प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ दफ्तर में मारपीट, भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज  –

Uttarakhand

देहरादून – राजधानी स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से मिलने पहुंचे।

दरअसल भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ रायपुर स्थित के एक सरकारी स्कूल का नाम बदलने की मांग को लेकर निदेशालय पहुंचे थे । जिसे लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल का स्पष्ट रूप से यह कहना था कि किसी भी सरकारी स्कूल का नाम परिवर्तन शासन स्तर किया जाता है। ऐसे में यह निर्णय उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। बस फिर क्या था इसी विषय पर प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल और विधायक उमेश शर्मा के बीच बहस हो गई और ये बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

ये भी पढ़ें:   लोक भवन में 27 फरवरी से शिरू होगा वसंतोत्सव, इस वर्ष की थीम ‘फ्लोरल हीलिंग’ –

इस पूरे घटनाक्रम के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें निदेशक के कक्ष में तीखी बहस, धक्का-मुक्की और कुर्सियां फेंके जाने जैसी तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।

गौरतलब है कि प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। ऐसे में जब प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने स्कूल का नाम बदलने से इनकार कर दिया तो विधायक के साथ आए लोगों ने दफ्तर के अंदर ही हाथापाई और धक्का मुक्की शुरू कर दी । जिसमें प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ ही कार्यालय के अन्य लोगों को भी चौटे आई हैं।

ये भी पढ़ें:   लोक भवन में 27 फरवरी से शिरू होगा वसंतोत्सव, इस वर्ष की थीम ‘फ्लोरल हीलिंग’ –

बता दें कि निदेशक अजय नौडियाल के इस पुरे प्रकरण को लेकर थाना रायपुर में तहरीर दी है।  जिसके आधार पर पुलिस ने बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अजय नौडियाल ने तहरीर में विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके साथ आए लोगों पर कार्यालय में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार शनिवार 21 फरवरी दोपहर करीब 12.10 बजे विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ बिना सूचना के ननूरखेड़ा स्थित प्राथमिक शिक्षा निदेशालय पहुंचे और सीधे उनके कक्ष में प्रवेश कर गए। जिसके बाद विधायक ने कक्ष में प्रवेश करते ही कर्मचारियों को बाहर जाने के लिए कहा और स्कूल का नाम बदलने को लेकर दबाव बनाने लगे और कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:   लोक भवन में 27 फरवरी से शिरू होगा वसंतोत्सव, इस वर्ष की थीम ‘फ्लोरल हीलिंग’ –

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *