चारधाम अस्पताल के निदेशक डॉ के.पी जोशी की पहल, स्कूली छात्रों को सिखाई हार्ट अटेक में CPR देने की तकनीक –

देहरादून- देश के साथ ही प्रदेश के 15-45 साल के युवाओं में तेजी से बढ़ रही शुगर, हाई ब्लड प्रेशर और ह्रदय सम्बंधित बिमारियों को लेकर शहर के जाने- माने चारधाम अस्पताल के निदेशक डॉ. के.पी. जोशी ने गहरी चिंता जाहिर की है। इसी कड़ी में स्वस्थ जीवनशैली को लेकर छात्रों को जागरूक करने के लिए चारधाम अस्पताल की ओर से कारगी रोड स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डॉक्टर ने छात्रों को फास्ट फूड और देर रात तक मोबाइल के इस्तेमाल को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का बड़ा कारण बताया।

ये भी पढ़ें:   धामी कैबिनेट में इन महत्वपूर्ण फैसलों पर सरकार ने दी हरी झंडी: यहाँ जानिए

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान फिजिशियन डॉ. सुकृति जोशी ने छात्रों को हार्ट अटैक की स्थिति में दी जाने वाली सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन भी दिया । उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के दौरान एंबुलेंस पहुंचने तक लगातार सही तरीके से सीपीआर देना मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस डेमो के दौरान छात्रों ने स्वयं भी सीपीआर का अभ्यास किया और इस तकनीक से जुड़े सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आपातकालीन परिस्थितियों में सही प्राथमिक उपचार की जानकारी देना था, ताकि जरूरत पड़ने पर वे किसी की जान बचाने में मदद कर सकें।

ये भी पढ़ें:   धामी कैबिनेट में इन महत्वपूर्ण फैसलों पर सरकार ने दी हरी झंडी: यहाँ जानिए

वहीं इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक विपिन बलूनी ने छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए डॉ. के.पी. जोशी और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम केवल एक स्कूल तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि शहर के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *