उत्तराखंड की लोक संस्कृति को करीब से जानिए, दिसंबर माह में होगा उत्तराखंड लोक विरासत कार्यक्रम का आयोजन –

उत्तराखंड लोक विरासत कार्यक्रम 2023 के संबंध में प्रेस वार्ता करते हुए वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर केपी जोशी ने बताया कि इस साल आगामी 02 और 03 दिसंबर को उत्तराखंड लोक विरासत कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार बाईपास रोड़ स्थित सोशल बलूनी स्कूल में किया जाएगा ।

डॉ केपी जोशी ने बताया कि उत्तराखंड लोक विरासत

के आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य की संस्कृति, राज्य के सांस्कृतिक कलाकारों और पारम्परिक वाद्ययंत्र कलाकारो को एक मंच प्रदान कर अलग पहचान दिलाना है । इतना ही नही इस साल उत्तराखंड लोक विरासत में प्रदेश के विभिन्न जिलों के परंपरागत पोशाक ( Traditional Dress ) का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   वैश्विक संकट के बीच PMO से आई उत्तराखंड शासन को चिट्ठी, 27 मार्च को अफसरों से सीधा संवाद करेंगे PM मोदी  –

इसके अलावा हर साल की तरह इस साल भी उत्तराखंड लोक विरासत में लोगों को उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों ( Traditional Dishes) का स्वाद चखने को मिलेगा । साथ ही उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे जहां से लोग इनकी खरीददारी कर सकेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *