उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज,झमाझम बारिश से मिली राहत

देहरादून – राजधानी देहरादून सहित मसूरी में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है । मौसम विज्ञान केंद्र उत्तराखंड ने राज्य में आज 19 जून को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व चंपावत समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जो कि सटीक साबित हुआ।

 

मई-जून के लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में आज तेज बारिश के आसार बताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश भर में बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। केंद्र की ओर से देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार बताए गए थे। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई जिलों में 80 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चली। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार था जबकि ऐसा ही हाल टिहरी और अल्मोड़ा जिले में रहेगा।

ये भी पढ़ें:   जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, यहाँ पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *