Uttarakhand – प्रदेश के 5 हजार से अधिक मिनी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र , शासनादेश जारी

Uttarakhand

देहरादून – प्रदेश के 5000 से ज्यादा मिनी आंगनबाड़ी केंद्र अब पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में कार्य करेंगे । लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज इस संबंध में शासनादेश जारी हो चुका है । ऐसे में अब इन आंगनबाड़ी केंद्रों में एक कार्यकत्री व एक सहायिका भी होंगी।

लंबे इंतजार के बाद इस शासनादेश के जारी होने पर विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने भी खुशी जाहिर की है । विभागीय मंत्री ने कहां कि अब राज्य के पांच हजार से अधिक मिनी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में स्थापित किया जाएगा। मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण होने से आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत बहनों की भावनाओ का सम्मान हुआ है । वह इसके लिए  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करती हैं।

ये भी पढ़ें:   वैश्विक संकट के बीच PMO से आई उत्तराखंड शासन को चिट्ठी, 27 मार्च को अफसरों से सीधा संवाद करेंगे PM मोदी  –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *