देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में होगा तय, सीएम धामी ने 42 सीटर विमान सेवा का किया शुभारंभ 

Uttarakhand

देहरादून-  प्रदेश वासियों के लिए ये ख़बर किसी बढ़ी खुशखबरी से कम नही है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून–पिथौरागढ़ विमान सेवा का भव्य शुभारंभ किया। इस नई सेवा के शुरू होने से अब देहरादून से पिथौरागढ़ तक का सफर महज 1 घंटे में तय किया जा सकेगा।

बता दें कि देहरादून – पिथौरागढ़ के बीच Alliance Air 42 सीटर विमान का संचालन करेगा। जिससे सीमांत क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इसे न केवल विकास बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण कदम बताया।

सीएम धामी ने कहा कि एक समय था जब हवाई यात्रा केवल अमीरों तक सीमित थी, लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में आम नागरिक भी हवाई यात्रा कर रहा है। वर्ष 2016 में शुरू हुई UDAN योजना ने छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों को देश के एयर नेटवर्क से जोड़कर एक नई क्रांति ला दी है।

ये भी पढ़ें:   वैश्विक संकट के बीच PMO से आई उत्तराखंड शासन को चिट्ठी, 27 मार्च को अफसरों से सीधा संवाद करेंगे PM मोदी  –

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में उड़ान योजना 2.0 को मंजूरी मिली है। जिसके तहत अगले 10 वर्षों में 29 हजार करोड़ रुपये के निवेश से 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड विकसित किए जाएंगे। इसका खास फोकस टियर-2 और टियर-3 शहरों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बढ़ाने पर रहेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में हवाई सेवाएं अब सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि “जीवन रेखा” बन चुकी हैं। दूरस्थ इलाकों में जरूरी सामान पहुंचाने और गंभीर मरीजों को तेजी से बड़े अस्पतालों तक लाने में यह सेवाएं बेहद कारगर साबित हो रही हैं।

वर्तमान में राज्य में 26 हवाई मार्ग संचालित हो रहे हैं, जबकि 2023 में शुरू की गई “उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी योजना” के तहत 6 रूट्स पर नियमित उड़ानें चल रही हैं। बीते चार वर्षों में हेलिपोर्ट की संख्या 2 से बढ़कर 12 और हेलीपैड 60 से बढ़कर 118 हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें:   वैश्विक संकट के बीच PMO से आई उत्तराखंड शासन को चिट्ठी, 27 मार्च को अफसरों से सीधा संवाद करेंगे PM मोदी  –

नई सेवा से पिथौरागढ़ की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार 450 करोड़ रुपये की लागत से पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का विस्तार कर रही है। साथ ही नैनी सैनी एयरपोर्ट के विकास के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ एमओयू भी किया गया है।

कुल मिलाकर, यह नई उड़ान सेवा उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *