राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को धामी सरकार ने दी बड़ी सौगात, DA में बढ़ोतरी का शासनादेश जारी –

Uttarakhand

देहरादून – बढ़ती महंगाई के बीच प्रदेश की धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को DA में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा दिया है । जारी शासनादेश के तहत सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में दो फीसदी की बढ़ोतरी की है । ऐसे में जहां अब तक राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को 53 फीसदी महंगाई भत्ते की दर से लाभ मिल रहा था । वहीं अब उन्हें 55 फीसदी महंगाई भत्ते की दर से लाभ मिलेगा ।

यहां आपको ये भी बता दें कि जारी शासनादेश के तहत बढ़ा हुआ डीए एक जनवरी 2025 से लागू माना जाएगा । आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि एक जनवरी से 30 अप्रैल 2025 तक के पुनरिचित महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान नगद किया जाएगा ।

ये भी पढ़ें:   जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, यहाँ पढ़ें

इसके अलावा आदेश में यह भी साफ किया गया है कि बढ़े हुए DA का लाभ उत्तराखंड सरकार के अधीन आने वाले सभी राजकीय कर्मचारियों , पेंशनर्स के अलावा स्थानीय निकायों के नियमित और पूर्णकालिक कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं सहित कार्य प्रभावित कर्मचारियों व यूजीसी वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा । लेकिन वहीं दूसरी तरफ यह उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, सदस्यों और सार्वजनिक उपक्रम आदि के कर्मचारियों के लिए तकनीकी रूप से लागू नहीं होगा । इनके लिए लिए उन से जुड़े विभाग अलग से आदेश जारी करेंगे।

ये भी पढ़ें:   जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, यहाँ पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *