मोर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत, पुलिस ने 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार  –

Uttarakhand

देहरादून – राजपुर क्षेत्र के जोहड़ी गांव में हुई मोर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा,

घटना में शामिल दोनो पक्षों के 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

आपसी विवाद के चलते हुई फायरिंग की घटना को अभियुक्तों द्वारा रोड रेज की घटना दिखाने का किया था प्रयास,

01 दिन पूर्व रात्रि में बार का बिल कम कराने को लेकर बार में आये युवकों व बार कर्मियों के मध्य हुआ था विवाद,

विवाद के दौरान बार कर्मियों द्वारा दूसरे पक्ष के स्कार्पियों वाहन का शीशा फोडकर किया था क्षतिग्रस्त

आज प्रात: बार कर्मियों को फार्च्यूनर वाहन में जाता देख दूसरे पक्ष द्वारा उन्हें रोकने के लिए अपने स्कार्पियो वाहन से किया था उनका पीछा

वाहन को रूकवाने के दौरान दोनो पक्षों के बीच हुई थी आपसी फायरिंग

फायरिंग की घटना में मार्निग वॉक पर निकले 74 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से हुई मौत,

मृतक ब्रिगेडियर के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने हत्या का अभियोग किया था दर्ज,

पुलिस द्वारा उक्त बार को, जिसमे घटित हुई थी मारपीट की घटना, को कराया गया बंद, सीलिंग व लाइसेंस निरस्तीकरण की भेजी रिपोर्ट,

देहरादून – राजपुर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या की घटना का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती तौर पर जहां इसे रोड रेज का मामला बताया जा रहा था। वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला एक BAR में हुए विवाद का खूनी अंजाम था। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने प्रेस वार्ता कर इस पूरे प्रकरण की जानकारी साझा की

क्या है पूरा मामला?

29 मार्च की रात कुठालगेट स्थित ZEN-Z बार में बिल कम कराने को लेकर कुछ युवकों और बार कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान गुस्से में आकर बार कर्मचारियों ने युवकों की स्कार्पियो गाड़ी का शीशा तोड़ दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया।

सुबह फिर आमना-सामना और शुरू हुआ पीछा

अगली सुबह जब बार कर्मचारी फॉर्च्यूनर कार में जा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के युवकों ने उन्हें देख लिया और स्कार्पियो से पीछा करना शुरू कर दिया। गाड़ियों को रोकने की कोशिश में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई।

मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर बने गोली का शिकार

इस फायरिंग के बीच, मॉर्निंग वॉक कर रहे 74 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडयार मुकेश कुमार जोशी को गोली लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना पूरे इलाके में दहशत का कारण बन गई।

पुलिस की कार्रवाई – 4 गिरफ्तार, कई फरार

देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बार संचालक भी शामिल है। साथ ही:

2 देसी तमंचे और कारतूस बरामद

घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो गाड़ी बरामद

बार को सील करने और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू

फिलहाल, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सच्चाई छिपाने की कोशिश

गौरतलब है कि आरोपियों ने इस पूरी घटना को रोड रेज का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ में सच सामने आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *