रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की नई सीएम,भाजपा आलाकमान ने लगाई नाम पर मोहर

दिल्ली – भाजपा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जिंदल को बनाया गया है रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं सीएम बनी है। जिनकी उम्र 50 साल है।भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक चुनी गई है उन्होंने आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29000 वोटो से हराया है।

रेखा गुप्ता एलएलबी पास हैं। गुप्ता का जन्म जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव 1974 में हुआ था। जब वे दो साल की थीं, उनके पिता की नौकरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बतौर मैनेजर लगी। इसके बाद वे दिल्ली चले गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। इसी दौरान वे ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) से जुड़ गईं और राजनीति में एक्टिव हो गईं।

ये भी पढ़ें:   देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में होगा तय, सीएम धामी ने 42 सीटर विमान सेवा का किया शुभारंभ 

ABVP से सियासी सफर की शुरूआत

रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव व प्रधान भी रह चुकी हैं। हालांकि, अब उनके परिवार के लोग जुलाना की अनाज मंडी में आढ़त का काम करते हैं। रेखा गुप्ता ने बताया कि वे अब भी समय-समय पर जुलाना आती रहती हैं। कभी कभार गांव में भी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *