विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, 14 फरवरी को तय होगी बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

देहरादून – अगर आप साल 2024 में चार धाम यात्रा बनाने की सोच रहे हैं तो विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के शुरू होने में दो महीने ही शेष रह गए हैं । वहीं इसके साथ ही बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने की प्रक्रिया 11 फरवरी से ही शुरू हो गई है ।

नरसिंह मंदिर ,जोशीमठ

इसी क्रम में 11 फरवरी को जोशीमठ के नर्सिंग मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना के बाद तेल कलश योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंच गया है । वही 14 फरवरी यानी कि बसंत पंचमी के दिन तेल कलश टिहरी के नरेंद्र नगर स्थित राजमहल पहुंचेगा । वही राजमहल में हूं विधि विधान के साथ बसंत पंचमी के दिन ही बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाएगी । इसके साथ ही यही पर तेल कलश यात्रा की तिथि भी यह की जाएगी ।

ये भी पढ़ें:   जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, यहाँ पढ़ें

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल बसंत पंचमी के दिन ही बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की जाती है । क्योंकि इस साल 14 फरवरी को बसंत पंचमी है इसलिए बसंत पंचमी के दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट इस साल कब खुलेंगे इसकी तिथि तय कर दी जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *