पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती, सीएम धामी ने अटल जी को कुछ इस तरह किया याद

Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को आज उनकी 99वीं जयंती पर याद कर अपने आवास में श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे । जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था।

इतना ही नही उन्होंने कहा कि अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं । उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया । बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए। स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में होगा तय, सीएम धामी ने 42 सीटर विमान सेवा का किया शुभारंभ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *