चारधाम यात्रा के बेह्तरीन प्रबंधन के लिए IPS लोकजीत सिंह होंगे SKOCH AWARD से सम्मानित, यहाँ पढ़े  –

Uttarakhand

देहरादून – आईपीएस लोकगीत सिंह ने एक बार फिर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है । आगामी 28 मार्च को IPS लोकजीत सिंह को India Habitat center में राष्ट्रीय स्तर के SKOCH Award से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड उन्हें चार धाम यात्रा के बेहतरीन प्रबंधन के लिए दिया जा रहा है।

बता दें कि इस से पहले भी Lokjeet singh को covid management के लिए 2021 में प्रतिष्ठित FICCI Smart policing Award मिल चुका है। साथ ही  2024 में  भी उन्हें चारधाम यात्रा प्रबंधन के लिए राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया था।

ये भी पढ़ें:   हरिद्वार – बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने, हाईस्कूल के हिंदी पेपर के दौरान पकड़े गए 8 मुन्ना भाई

वहीं skoch Award के बारे में आपको बता दें कि यह  भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों, परियोजनाओं और संस्थानों को सम्मानित करने वाला एक स्वतंत्र और उच्च स्तरीय पुरस्कार है । इसमें डिजिटल/वित्तीय समावेशन, शासन और कॉर्पोरेट उत्कृष्टता जैसे क्षेत्र शामिल हैं, और इसका मूल्यांकन एक कठोर, लाइव-टेलीकास्ट और निर्णायक मंडल द्वारा किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *