सुबह – सुबह सीएम धामी ने ली जिलाधिकारियों की वर्चुअल बैठक,  दिए सख्त दिशा निर्देश , यहां पढ़े  –

Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह सुबह प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की । इस दौरान बैठक में उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जनसेवा, सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति व वन अग्नि नियंत्रण पर विशेष जोर देने के सख्त निर्देश दिए ।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात से पहले ड्रेनेज मैनेजमेंट और नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाए । साथ ही जन शिकायतों का जल्द समाधान हो इसके लिए नियमित जनता दरबार, तहसील दिवस, बीडीसी की बैठकों का आयोजन किया जाए और ब्लॉक स्तर तक नियमित बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाए।

ये भी पढ़ें:   वैश्विक संकट के बीच PMO से आई उत्तराखंड शासन को चिट्ठी, 27 मार्च को अफसरों से सीधा संवाद करेंगे PM मोदी  –

वहीं वन अग्नि पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को रिस्पांस टाइम कम से कम करने के निर्देश दिए ।

इस अलावा आगामी चार धाम यात्रा की दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। यात्रा मार्ग से जुड़े सभी जनपदों में कंट्रोल रूम पूर्ण रूप से सक्रिय रखे जाएं। यात्रा के दौरान सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान और श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए ।

सीएम धामी ने कहा कि जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके जनपदों में 15 दिन के अंदर सभी सड़के गड्ढा मुक्त हो जाएं। जिलाधिकारी अपने जनपदों की मुख्य समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीम बनाकर समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करें।

ये भी पढ़ें:   देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में होगा तय, सीएम धामी ने 42 सीटर विमान सेवा का किया शुभारंभ 

इसके साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश भी दिए की एक ही स्थान पर 3 साल से अधिक समय से तैनात कार्मिकों के ट्रांसफर की जल्द कार्यवाही की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *