
Uttarakhand
देहरादून – राजधानी देहरादून के हरीपुर नवादा के विवेकानंद कॉलोनी के लेन नंबर 02 में हर्ष और उल्लास के साथ होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कॉलोनी के सभी निवासियों ने बढ़-चढ़कर इस आयोजन में हिस्सा लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन किया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों को इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। सीनियर सिटीजंस ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके हाथों से अग्नि प्रज्वलित होते ही पूरा माहौल “होली है” के जयकारों से गूंज उठा।


इस अवसर पर बच्चों, महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन समिति द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया, जिससे माहौल और भी आनंदमय हो गया।
कॉलोनी वासियों ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
