Good News – हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथोरागढ़,और चम्पावत के लिए हेली सेवा शुरू , यहां पढ़े

Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास के सभागार में नागरिक उडडयन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । इस दौरान सीएम धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत संचालित की जा रही हैली सेवा का वर्चुअल माध्यम से फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि इस हवाई सेवा की लम्बे समय से प्रतीक्षा थी। इसके प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र परस्पर जुड़ सकेंगे । साथ ही स्थानीय लोगों को भी आवागमन में सुविधा होगी। इतना ही नही आपात समय में राहत और बचाव कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ये एक प्रभावी माध्यम भी साबित होगा।

ये भी पढ़ें:   वैश्विक संकट के बीच PMO से आई उत्तराखंड शासन को चिट्ठी, 27 मार्च को अफसरों से सीधा संवाद करेंगे PM मोदी  –

मुख्यमंत्री ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना काल में जो बाहर चले गये थे, वे अब अपने गाँव वापस आ रहे हैं। इस तरह यह सिर्फ़ हवाई सेवा नहीं, बल्कि रिवर्स पलायन का मार्ग भी है। यही वह मार्ग है, जो हमारे पहाड़ों के घरों को पुनः आबाद करेगा तथा गाँव में रौनक़ लौटाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *