सीएम धामी ने ऋषिकेश पहुंच किया चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय का निरीक्षण

Uttarakhand

ऋषिकेश – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश पहुंच चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया । साथ ही श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

बता दें कि निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने देश के अलग अलग राज्यों से आये श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। साथ निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, भोजन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम स्थल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं यात्रा नियंत्रण कक्ष में सभी सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने एवं व्यवस्थित यात्रा के लिए आपसी सामंजस्य से कार्य करने के निर्देश दिये।

ये भी पढ़ें:   देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में होगा तय, सीएम धामी ने 42 सीटर विमान सेवा का किया शुभारंभ 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *