प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम धामी ने की उच्च स्तरीय बैठक, बाहरी राज्यों के लोगो के लिए दिए सख्त दिशा निर्देश –

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की । जिसमें सीएम धामी ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन करवाने के सख्त निर्देश दिए ।

सीएम धामी ने राज्य में रह रहे बाहरी लोगों का सघनता से सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं । साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि जो भी बाहरी व्यक्ति राज्य में जमीन खरीदने के लिए आ रहे हैं उन्हें वह किस उद्देश्य से जमीन खरीद रहे हैं?आपराधिक विवरण के साथ ही भूमि क्रय करने का उद्देश्य भी बताना पड़ेगा। इसका उनसे निर्धारित प्रारूप पर घोषणा पत्र भरवाया जाए।

ये भी पढ़ें:   वैश्विक संकट के बीच PMO से आई उत्तराखंड शासन को चिट्ठी, 27 मार्च को अफसरों से सीधा संवाद करेंगे PM मोदी  –

गौरतलब है कि  बाहरी राज्य के लोगों के प्रदेश में जमीन खरीदने से पहले इसकी भी सघनता से जांच की जाएगी । जिसके सीएम धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है । जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति पर आपराधिक मामला पाया जाता है, तो प्रारूप पर उसका स्पष्ट उल्लेख हो। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित किया जाए। कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई की जायेगी।

इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि वनाग्नि, पेयजल, और बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए नियमित बैठक कर समीक्षा की जाए। आगे इस तरह की समस्याएं न हों, इसके लिए जो भी प्रभावी उपाय किये जाने हैं, जल्द किये जाएं। कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इतना ही नही आपदा प्रबंधन और आगामी कांवड़ के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण रखने के भी मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि शासन के वरिष्ठ अधिकारी नियमित सभी जिलाधिकारियों के संपर्क में रहें, जनपदों से किसी भी प्रकार की सहायता के अनुरोध पर उनका यथाशीघ्र समाधान किया जाए।

ये भी पढ़ें:   देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में होगा तय, सीएम धामी ने 42 सीटर विमान सेवा का किया शुभारंभ 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *