हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण मामले ने पकड़ा तूल, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच

Uttarakhand

देहरादून – कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बीती 08 अगस्त को हल्द्वानी में हुई जनसभा के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

इस पूरे प्रकरण में राहुल गाँधी के खिलाफ दर्ज की गई FIR से आक्रोषित कांग्रेसियों ने आज राज्य सचिवालय कूच किया। इस दौरान मौके पर तैनात भारी पुलिस बल और कांग्रेसियों के बीच तीखी नोक झोक भी हुई ।

बता दें कि इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी दलित विरोधी मानसिकता के साथ काम कर रही है। जब तक राहुल गांधी पर दर्ज FIR वापस नहीं ली जाती तब तक कांग्रेस इसी तरह सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *