उत्तराखंड रोडवेज की बसों में 19 से 23 जून तक NEET अभ्यार्थी कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, सिर्फ अपने पास रखें यह डाक्यूमेंट्स  –

Uttarakhand

देहरादून – आगामी 21 जून को दोबारा आयोजित हो रही NEET परीक्षा को लेकर जहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। वहीं उत्तराखंड सरकार ने भी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने नीट परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है।

उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के निर्देश पर नीट पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज की साधारण बसों में परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।

ये भी पढ़ें:   धामी कैबिनेट की बैठक में आज इन 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर, यहाँ पढ़े  –

प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ केवल उत्तराखंड के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को मिलेगा। इसके लिए छात्रों को यात्रा के दौरान अपना वैध नीट प्रवेश पत्र (Admit Card) बस के परिचालक (कंडक्टर) को दिखाना होगा।

बता दें कि यह विशेष सुविधा परीक्षा से दो दिन पहले यानी 19 जून से शुरू होकर परीक्षा के दो दिन बाद 23 जून तक प्रभावी रहेगी। सरकार का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को आर्थिक और परिवहन संबंधी सहायता उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *