उत्तराखंड दौरे पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम धामी ने किया भव्य अभिनंदन

Uttarakhand

​देहरादून – बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं।  ऐसे में देवभूमि आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने उनका भव्य स्वागत किया।

राज्य में अपने शीर्ष नेतृत्व की पहली संगठनात्मक यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह देखने को मिला । इस दौरान जौलीग्रांट हवाई अड्डे से लेकर देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय तक उनका दो दर्जन से अधिक स्थानों ज्योलीग्रांट एयरपोर्ट, हिमालियन अस्पताल चौक, कैलाश हॉस्पिटल, रिस्पना पुल, चंचल डेयरी, फव्वारा चौक, बलबीर रोड पर पारंपरिक तरीके से जबरदस्त स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें:   बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, मंदिर समिति का कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश आगमन के लिए संगठन के शीर्षस्थ नेतृत्व का आभार जताया। उनके अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, कार्यकर्ताओं का यह स्वतः स्फूर्त उत्साह दर्शाता है कि उत्तराखंड के जन-जन में भाजपा और उसके नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रवास के दौरान नितिन नवीन के मार्गदर्शन से उत्तराखंड में भाजपा संगठन नया आयाम स्थापित करेगा और विकास की नीतियों को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें:   बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, मंदिर समिति का कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

आपको बता दें कि उत्तराखंड में अगले साल यानी कि साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा खास माना जा रहा है। पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पार्टी पदाधिकारी और कोर ग्रुप की बैठक ली जिसमें उत्तराखंड में भाजपा को और भी मजबूत करने पर मंथन हुआ। इसके अलावा अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का ऋषिकेश परमार्थ निकेतन का दौरा,एवं हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात करने के साथ – साथ टपकेश्वर महादेव में पूजा अर्चना करेंगे और बूथ अध्यक्ष के घर भोजन भी करेंगे।

ये भी पढ़ें:   बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, मंदिर समिति का कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *