प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जौलीग्रांट एयरपोर्ट,सीएम धामी ने पीएम का किया स्वागत

देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे जहां पीएम मोदी यह दौरा प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित लोगों से मुलाकात की साथ आपदा में तैनात सभी प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की।पीएम मोदी हवाई सर्वे खराब मौसम के कारण स्थगित हो गया। देहरादून एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

सीएम धामी ने “आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वे एवं राहत, बचाव व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा हेतु देहरादून पहुँचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। साथ ही कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में उनकी प्रदेशवासियों के बीच उपस्थिति प्रभावितों के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता को दर्शाती है।”

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में इन निर्णयों पर मिली सरकार की मंजूरी, यहां पढ़े

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *