स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का सीएम धामी ने किया लोकार्पण, यहां पढ़े

Uttarakhand

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत, सर्वे चौक, ई०सी० रोड में 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सीएम धामी ने आज पलटन बाजार के मुख्य द्वार का लोकार्पण भी किया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीयता एवं देश प्रेम के भाव के लिए सर्वेचौक देहरादून में राष्ट्रीय ध्वज स्मारक स्थापित किया गया है। यह मार्ग देहरादून के मुख्य स्थलों राष्ट्रपति आशियाना, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, उत्तराखण्ड शासन का सचिवालय एवं अन्य महत्त्वपूर्ण संस्थानों को जोड़ता है। इस स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज स्मारक की स्थापना जन सामान्य के हृदय में देश प्रेम एवं राष्ट्रीयता का भाव जागृत करेगा ।

ये भी पढ़ें:   विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार से राज्य को मिली बड़ी सौगात, यहाँ पढ़े  –

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *