इन 09 जिलों में भारी बारिश का Red Alert ,  सीएम धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन हाई अलर्ट  –

Uttarakhand

देहरादून – उत्तराखंड मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 09 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग में आज और कल भारी बारिश की संभावना को देखते हुए Red Alert जारी किया गया है । इस दौरान भारी बारिश के साथ ही कई जगह पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है ।

ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से भी भारी बारिश के चलते संभावित आपदाओं के दृष्टिगत सावधानी बरतने तथा सुरक्षित स्थलों पर रहने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:   हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण मामले ने पकड़ा तूल, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन और आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े अन्य अधिकारियों को यूएसडीएमए के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी जनपदों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में जैसे ही आपदा को लेकर कोई भी सूचना आए तो उस पर तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अन्य सभी विभागों के अधिकारियों को भी आपसी सामंजस्य बनाते हुए हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

 

ये भी पढ़ें:   हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण मामले ने पकड़ा तूल, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *