उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेन्द्र नाथ ने बढ़ाया पुलिस का मान,अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज

देहरादून – SDRF के मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ द्वारा 29 जनवरी 2024 को दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है।

उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार द्वारा सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए मुख्य आरक्षी राजेन्द्रनाथ की सराहना की। देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किये जाने पर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए रु 10,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की गयी।

 

साथ ही आईजी SDRF रिधिम अग्रवाल द्वारा राजेन्द्र नाथ को सफल आरोहण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन पर्वतारोहण अभियानों से प्राप्त अनुभव हाई एल्टीट्यूड एरिया में SDRF की कार्यदक्षता व निपुणता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होगा। मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF द्वारा राजेंद्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय एवं उत्तराखंड पुलिस का ध्वज लहराने के लिए शुभकामनाएं दी गयी एवं कहा कि इससे अन्य कार्मिक भी लाभान्वित होंगे।

ये भी पढ़ें:   देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में होगा तय, सीएम धामी ने 42 सीटर विमान सेवा का किया शुभारंभ 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *